हर बार एक ही तरह से पालक की पकौड़ी खाकर अगर आप बोर हो गए हैं | तो आज हम एकदम नया तरीका बताएंगे | जिसे आप बनाएंगे | तो आपके साथ-साथ घर वालों को भी बहुत पसंद आएगा | इसे आप सुबह शाम किसी भी टाइम बनाकर खा सकते हैं | बहुत ही आसान तरीका है | और बहुत ही कम सामग्री में बनकर तैयार भी हो जाता है | तो चलिए इस अब हम फटाफट बनाना शुरू करते हैं |
सामग्री (Ingredients)
- Potato आलू उबला हुआ 250gm
- Spinach पालक 200gm
- Cumin जीरा 1 छोटी चम्मच
- Chilly flakes कुटी हुई लाल मिर्च 1 चम्मच
- Green chilli हरी मिर्च कटी हुई 2 4
- Turmeric हल्दी पाउडर 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर 1 एक चम्मच
- Coriander powder धनिया पाउडर 1 चम्मच
- Chat masala चाट मसाला या नींबू का रस
- Onion प्याज बारीक कटा हुआ 1
- Coriander leaves धनिया पत्ती कटी हुई
- Salt pr Taste नमक स्वाद अनुसार
- तलने के लिए तेल
Step 2 : बेसन का घोल बनाने की विधि
- Gram flour बेसन 1 कप
- Rice flour चावल का 1/2 कप
- Carom seeds अजवाइन 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
- Turmeric powder हल्दी पाउडर 1/2 चम्मच
- Salt to taste नमक स्वाद अनुसार
Step 3 :
Tomato sauce टमाटर की चटनी
Chili sauce हरी चटनी
नाश्ता बनाने की विधि :
पहले आलू को उबालना है।
आलू का छिलका उतार देना है फिर आलू को हम बारीक फोड़ लेते हैं |
अब इसमें हम जीरा डालेंगे |
कुटी हुई लाल मिर्च डालेंगे |
हरी मिर्च बारिक कटी हुई डालेंगे |
पीसी धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाल देंगे |
कटी हुई धनिया पत्ती डालेंगे बारीक कटा हुआ प्याज डालेंगे |
फिर इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालेंगे |
स्वाद अनुसार नमक डालेंगे अच्छे से इन सारी चीजों को मिला देंगे | तो यह भरने के लिए हमारा आलू का मसाला तैयार हो चुका है |
अब हम पालक के पत्ते को लेंगे पालक के पत्ते को हमें काटना नहीं है ना ही उबालना है |
पालक के पत्ते पर हम टमाटर सॉस लगाएंगे |
फिर इसके ऊपर से तैयार किया हुआ हम आलू का मसाला लगाएंगे |
फिर उसके ऊपर से दूसरा पत्ता पालक का लगा देंगे
बीच में आलू होगा दोनों तरफ से पालक के पत्तों से ढक देना है |
इसी तरह से हम सबको बना करके तैयार कर लेंगे और साइड में रख देंगे |
बेसन का घोल बनाने की विधि :
एक कप बेसन लेंगे आधा कप चावल का आटा 1 चम्मच अजवाइन 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर नमक स्वाद अनुसार डालेंगे |
थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर इसका हम घोल बनाएंगे |
तो घोल को हमें ज्यादा पतला नहीं बनाना है |
इसे फ्राई करने के लिए हमें गैस पर एक कढाई या पेन रखना है |
कढ़ाई में तेल डालेंगे तेल को हम अच्छे से गर्म कर लेंगे |
गैस को मध्यम आंच पर रखेंगे |
आलू भरे हुए पालक को बेसन के घोल में अच्छे से डुबा कर निकाल लेंगे |
फिर गरम-गरम तेल में हम इसे डालेंगे |
एक तरफ से हमें इसे अच्छे से तल लेना है |
फिर दूसरी तरफ इसे पलट देना है |
दोनों तरफ से अच्छे से सुनहरे रंग का तल लेना है |
एकदम क्रिस्पी कुरकुरा तलना है फिर हम इस तेल से बाहर निकाल लेंगे |
और इसी तरह से हम सारी पकौड़ी तल करके तैयार कर लेते हैं |
इसे भी पढ़ें :
ना उबालना न काटना ना ही घंटो मेहनत करना अचानक से मेहमान आ जाए तो झटपट आप यह कुरकुरे पालक की भरवां पकौड़ी बना सकते हैं |
अब यह पालक की पकौड़ी बिल्कुल तैयार हो चुकी है | इसे आप सुबह नाश्ते में बनाए या शाम में चाय के साथ बनाएं यह बच्चे और बड़े सबको बहुत ही पसंद आएगा | आप इसे हरी चटनी के साथ खाइए या टोमेटो सॉस के साथ यह सभी के साथ बहुत ही स्वादिष्ट लगेगा |


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)