आप ने सर्दियो में हजारों तरीके के अचार बनाए होंगे क्या आपने मूली गाजर हरी मिर्च का अचार पंजाबी स्टाईल बनाया है नहीं बनाया तो इस तरीके से जरूर बनाएं ये बहुत टेस्टी बनता है| और पूरे साल खराब नहीं होता है इसे बनाने में बहुत ही कम सामग्री लगती है| और झटपट बन के तैयार भी हो जाता है|और इस अचार की एक खास बात है इसे आप तुरंत बनाकर तुरंत ही खा सकते हैं| इसे बनाने का तरीका एकदम आसान है|
सामग्री ( Ingredients )
- मूली - 500 ग्राम
- गाजर - 500 ग्राम
- हरी मिर्च - 300 ग्राम
- सौंफ - 2 चम्मच
- धनिया - 2 चम्मच
- जीरा - 1 चम्मच
- मेथी दाना -1 चम्मच
- पीली सरसों - 2 चम्मच
- काली सरसों - 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1 चम्मच
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - 2 चम्मच
- नमक स्वाद अनुसार
- लहसुन - 100 ग्राम
- अदरक - 100 ग्राम
- कलौंजी - 1 चम्मच
- हींग -1 चम्मच
- सरसों का तेल - 250 ग्राम
अचार बनाने की विधि:
सबसे पहले मूली, गाजर, हरी मिर्च को अच्छे से धुलना है ताकि इन सारी सब्जी की गंदगी साफ हो जाए |मूली गाजर हरी मिर्च को धुलने के बाद किसी जाली में रख देना है ताकि पानी सूख जाए |15 मिनट बाद मूली, गाजर को 2.5 इंच लंबे पीस में काट लेना है|
फिर हरी मिर्च को बीच से दो भाग में काट लेना है| काटने के बाद मूली, गाजर, हरी मिर्च को सूती (cotton) कपड़े पर फैला देना है| धूप में या फिर पंखे के नीचे 1 घंटे सुखाना है|
मसाला कैसे भुने:
गैस पर तावा गर्म करना है| धीमी आँच पर तावा पर मसाले डालें| धनिया, सौंफ, जीरा, मेथी, को धीमी आँच पर भुने फिर काली सरसों, पीली सरसों डाल कर भुने| 5 मिनट मसालों को भुनने के बाद गैस बंद कर दे| मसाले को ठंडा होने दे उसके बाद उसे पीसना है|
मसाले पीसने के बाद हल्दी पाउडर 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च 2 चम्मच नमक स्वाद अनुसार डालेंगे |अचार का मसाला तैयार है |
लहसुन, अदरक को भी पीस लें गैस पर कड़ाही रखेंगे तेल डालेंगे तेल को गर्म होने देंगे| तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो 1 चम्मच कलौंजी 1 चम्मच हींग डाले|
इसके बाद दरदरा पिसा लहसुन, अदरक डालेंगे| 2 मिनट भुनने के बाद गैस बंद कर देंगे ठंडा होने के बाद अचार का मसाला डालेंगे|मूली गाजर हरी मिर्च को भी मसालों में डाल देंगे अच्छे से सारी सामग्री को मिलाएंगे|2 - 3 चम्मच vinegar (सिरका) डालेंगे अच्छे से मिक्स करेंगे|झटपट ये मूली गाजर हरी मिर्च का स्वादिष्ट अचार तैयार है|इसे शीशे के जार में रखें|
सालों साल चलने वाला ये मिक्स अचार तैयार है|
ध्यान देने वाली बात :
मूली गाजर हरी मिर्च का पानी अच्छे से सूखा होना चाहिए| जिस डिब्बे, जार या बरनी में आप अचार को स्टोर कर के रखेंगे वह अच्छे से साफ सुथरा और अंदर से सूखा होना चाहिए| तभी आप का अचार लम्बे समय तक चलेगा|








Didi aap ka post bahoot acha hota hai bahot hi simple tarike se aapne samjhaya hai... I like to read... I also love cooking ♥️♥️
ReplyDelete