आटे का Pasta Recipe कैसे बनता है टेस्टी Pasta बनाने का सबसे आसान तरीका। पास्ता की रेसिपी

आटे का पास्ता रेसिपी (Pasta Recipes) कैसे बनता है टेस्टी पास्ता बनाने का सबसे आसान तरीका। पास्ता की रेसिपी। आटे का pasta बनाने का सबसे आसान तरीका। जिसे आज हम आपके साथ शेयर करेंगे। कि पास्ता कैसे बनता है (Pasta kaise banta hai)। इस पास्ता को ब्रेकफास्ट में या शाम के नाश्ते में आप बना सकते हैं। पास्ता Pasta बच्चों को बहुत पसंद होता है। तो अक्सर हम बाजार से पास्ता ले आते हैं। लेकिन आज हम घर पर ही गेहूं के आटे का बहुत ही टेस्टी और हेल्दी पास्ता बनाएंगे। तो यह पास्ता की रेसिपी बहुत ही टेस्टी बनती है। पास्ता को बनाने में हमने किसी भी तरह के मैदे का इस्तेमाल नहीं किया है। अब हम पास्ता रेसिपी बनाना शुरू करते है



pasta


सामग्री (Ingredients)

  1. गेहूं का आटा
  2. टमाटर
  3. प्याज
  4. हरी मिर्च
  5. शिमला
  6. स्वीट कॉर्न
  7. धनिया पत्ती
  8. टोमेटो
  9. सोया सॉस
  10. ग्रीन चिली सॉस
  11. लाल मिर्च पाउडर
  12. गरम मसाला
  13. पास्ता मसाला
  14. नमक
  15. तेल


पास्ता के लिए आटा कैसे गूंथे:

पास्ता की रेसिपी (Pasta Ki Recipe) बनाने के लिए सबसे पहले हमें गेहूं का आता लना है और उसे हम गूंथ लेते हैं। जिस तरह से रोटी बनाने के लिए आटा गूंधते हैं। इस तरह से पास्ता बनाने की रेसिपी (Pasta Banane Ki Recipe) के लिए टाइट आटा लगाना हैं। और इस आटे को 15 मिनट के लिए ढक कर साइड में रख देते हैं।

pasta

आटे का पास्ता बनाने का तरीका:

गुथे हुए आटे को हम छोटी-छोटी लोई बना ले रहे हैं। एक बार में pasta बनाने के लिए सारे पेड़े को बना कर तैयार कर लेना है। और फिर हम इसकी पतली रोटी बेल लेते है। तो हमें रोटी को अंडाकार में बेल लेना है। और Pasta बनाने के लिए रोटी को हमें एकदम पतला बेलना है। और सारी रोटी को हम बेल करके एक साथ में रख लेते हैं।

pasta

एक पेंसिल लेना है।और पेंसिल को हमें रोटी के एक किनारे रख कर पेंसिल को रोटी के ऊपर गोल-गोल घूमाना है। मतलब रोटी पेंसिल में गोल-गोल लपेट उठे और नीचे साइड थोड़ा सा छोड़ देना है। उसे जगह पर थोड़ा सा पानी लगा कर हमें फिर से पेंसिल को घुमाना है। इस तरह से यह रोटी एक रोल की तरह बन जाएगी। और इसी तरह से हमें सारी रोटी का रोल बनाकर के तैयार कर लेना है।

pasta

फिर हम गैस जलाएंगे। गैस एक कढाई रखेंगे उसमें हम 1 लीटर के करीब पानी डालेंगे। पानी में दो चम्मच तेल डालेंगे। और नमक डाल कर पानी को उबलने देंगे। फिर आटे का बना यह Pasta जो रोल हमने तैयार किया है। इस पानी में डाल देंगे। फिर हम इसे पानी में उबलने देंगे 7 से 8 मिनट तक उबाल लेना है।

pasta

तो हमने पानी में तेल डाला हुआ है। इससे पानी में चिकनापन रहेगा। जिससे आटे का बना हुआ यह पास्ता आपस में चिपकेगा नहीं। 7 से 8 मिनट इसको पकने देना है। इसके बाद हम पानी से इसको निकाल लेंगे। और अच्छे से ठंडा होने देंगे। ठंडा होने के बाद हम इसे काट लेते हैं। तो आप अपने हिसाब से इसकी कटिंग कर सकते हैं।

pasta

पास्ता बनाने के लिए सब्जी काटे:

पास्ता की रेसिपी (Pasta Ki Recipe) बनाने के लिए सबसे पहले हमें सारी सब्जियों को अच्छे से धूल लेना है। धुलने के बाद हम सारी सब्जियों को कटिंग करते हैं। तो सबसे पहले हमें प्याज को काट लेना है। फिर हम टमाटर को भी काटेंगे। प्याज,अदरक लहसुन,सबको छोटे टुकड़ों में काट लेते हैं। शिमला मिर्च को भी लंबे पीस में हम काटेंगे। हरी मिर्च को भी काट लेते हैं। धनिया पत्ती काट लेते हैं। और स्वीट कॉर्न को भी साथ में रख लेते हैं। इस तरह से हमारी सारी सब्जी कट करके तैयार हो चुकी है।

pasta

पास्ता बनाने का तरीका:

अब हम हम आपको बताएंगे पास्ता कैसे बनता है। तो सबसे पहले हमें गैस पर एक पेन रखना है। इसमें हम तेल डालेंगे। तेल को अच्छे से गर्म कर लेना है। फिर हम जीरे का तड़का लगाएंगे। एक चम्मच जीरा डालेंगे। फिर इसके बाद कटा हुआ लहसुन डालेंगे कटा हुआ अदरक डालेंगे। हल्का सा भुनेंगे फिर हम इस में कटी हुई प्याज डाल देंगे और प्याज को कुछ मिनट के लिए भुनेंगे है। फिर इसके बाद इसमें कटा हुआ टमाटर और शिमला मिर्च डाल देंगे। और हरी मिर्च भी डाल देंगे फिर इसको हमें कुछ मिनट के लिए अच्छे से भुनने देना है।

pasta

तो सब्जियों को अच्छे से भूनना जरूरी है। फिर हम इसमें कुछ मसाले डालेंगे। आधा चम्मच धनिया पाउडर डालेंगे चुटकी भर हल्दी पाउडर, पीसी लाल मिर्च, आधा चम्मच गरम मसाला और एक पैकेट मैजिक मसाला डालेंगे। दो चम्मच पानी डालकर के मसाले को भून लेंगे। फिर इसमें हम डालेंगे दो चम्मच टोमेटो सॉस, एक चम्मच सोया सॉस, दो चम्मच ग्रीन चिली सॉस डालेंगे। और इसमें चार चम्मच पानी डालेंगे। और सारी सब्जियों को अच्छे से इन मसाले के साथ भून लेंगे। जब अच्छे से सब भूल जाए फिर हम इसमें आटे का तैयार किया हुआ पास्ता इसमें डाल देंगे। ऊपर से हम डालेंगे स्वाद अनुसार नमक डाल देंगे।

pasta

सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर देंगे। और 2 से 3 मिनट अच्छे से भुनेंगे। ऊपर से हम धनिया पत्ती डाल देंगे तो यह देखिए हमारा आटे का पास्ता बन कर के तैयार हो गया है। यह पास्ता बनाने का तरीका बहुत ही आसान है। और यह पास्ता रेसिपी खाने में भी बहुत टेस्टी होती है। जो कि यह गेहूं के आटे से बने हैं तो बहुत ही हेल्दी होती है। तो आप भी इस पास्ता की रेसिपी (Pasta Ki Recipe) को जरूर बनाकर खाइए अपने परिवार में सब को खिलाएं सबको बेहद पसंद आएगा।

pasta

ध्यान देने वाली बात:

आप चाहे तो इस आसान पास्ता की रेसिपी (Simple Pasta Ki Recipe) को गेहूं के आटे की जगह मैदा भी ले सकते हैं। और इसमें अपने पसंद की सब्जी डाल सकते हैं। इसमें आप पनीर भी डाल सकते हैं। तो आप इसे अपने हिसाब से बनाकर खा सकते हैं।

पूरी वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें:


1 Comments

  1. बेहतरीन तरीके से बताया है 👌👌

    ReplyDelete
Previous Post Next Post